Thursday, March 26, 2026
23.1 C
Raipur

CG Crime News : माता के गढ़ में 4 साल की बच्ची से हैवानियत की कोशिश…..

डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ : CG Crime News : डोंगरगढ़ शहर में एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का शर्मनाक मामला सामने आया है। रविवार शाम हुई इस घटना के बाद से पूरे शहर में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

CG Crime News : क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची रविवार की शाम अपनी ट्यूशन से घर लौट रही थी। रास्ते में एक अज्ञात शख्स ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। घर पहुंचने के बाद बच्ची लगातार शारीरिक दर्द से परेशान थी। जब उसने हिम्मत करके अपने परिवार को आपबीती बताई, तो परिजनों के पैरों तले ज़मीन खिसक गई।

लोगों में भारी गुस्सा

जैसे ही यह खबर फैली, पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आक्रोशित भीड़ ने रात में ही डोंगरगढ़ थाने पहुंचकर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के दबाव के बाद, पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, सुरक्षा पर उठे सवाल

यह गंभीर मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दावा किया है कि वे जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

शहर के बीचों-बीच हुई इस घटना ने लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर डर पैदा कर दिया है। लोग प्रशासन से आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories