Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

CG CRIME : गैस सिलेंडर चोर गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में मुख्य आरोपी व खरीददार गिरफ्तार, 13 सिलेंडर बरामद

CG CRIME : आरंग। आरंग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गैस सिलेंडर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से कुल 13 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

CG CRIME : मामले का खुलासा करते हुए DSP लम्बोदर पटेल ने बताया कि प्रार्थी राजकुमार टंडन, जो ग्राम गुल्लू में ‘राजहंस चॉइस सेंटर’ चलाते हैं और गैस वितरण का कार्य करते हैं, ने 27 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 जनवरी को जब वे निजी काम से आरंग गए थे, तब अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के सामने रखे सिलेंडरों में से 04 भरे हुए एचपी सिलेंडर पार कर दिए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति नीले रंग की एक्टिवा पर अपने साथी के साथ सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दिया।

CG CRIME : वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही की लोकेशन रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में मिली। आरंग पुलिस की टीम ने तत्काल दबिश देकर घेराबंदी की और आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी को उसके घर के पीछे से भागते हुए पकड़ा।कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी कन्हैयालाल ने अपने साथी मुकेश कुकरेजा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह लंबे समय से रायपुर और महासमुंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय था। उसने अब तक की गई चोरियों का विवरण भी दिया है-

दिसंबर 2025: पटेवा (महासमुंद) से 02 सिलेंडर।
04 जनवरी 2026: गुढ़ियारी(रायपुर) से 02 सिलेंडर।
10 जनवरी 2026: बसना कॉलोनी (महासमुंद) से 01 सिलेंडर।
13 जनवरी 2026: अभनपुर से 02 सिलेंडर।
25 जनवरी 2026: सांकरा-भगतदेवरी (महासमुंद) से 02 सिलेंडर।
CG CRIME : माल खरीदने वाला दुकानदार भी धराया
CG CRIME : आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गुढ़ियारी स्थित ‘गुप्ता बर्तन दुकान’ पर छापा मारा। दुकानदार विकास कुमार गुप्ता चोरी के सिलेंडरों को कम दाम में खरीदता था। पुलिस ने उसकी दुकान से चोरी के 11 खाली सिलेंडर बरामद किए हैं।

CG CRIME : मुख्य आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ रायपुर के पुरानी बस्ती, टिकरापारा और देवेंद्र नगर थानों में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

CG CRIME : गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
कन्हैयालाल राजपाल सिंधी (48 वर्ष): निवासी न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर।
विकास कुमार गुप्ता (23 वर्ष): निवासी गुढ़ियारी, रायपुर।

CG CRIME : इस पूरी कार्रवाई में सउनि पुष्पानंद ध्रुव, प्रआर प्रदीप त्रिपाठी, आरक्षक युगलकिशोर चन्द्राकर और सैनिक दुर्गेश चन्द्राकर की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS:सुकमा। पोटाकेबिन विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर प्रशासन सख्त,औचक निरीक्षण के बाद दो निलंबित, एक को नोटिस |

CG NEWS:सुकमा। जिले के चिंतलनार (चिंतागुफा) स्थित पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय...

Related Articles

Popular Categories