CG ACCIDENT : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुसौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
CG ACCIDENT : जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रायगढ़–सारंगढ़ मार्ग पर ग्राम तेतला स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई। पिता अपने बेटे के साथ स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी और कार दोनों को भारी नुकसान पहुंचा।
CG ACCIDENT : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।













