शिवपुरी बस स्टैंड : शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी बस स्टैंड पर रात में एक अजीबोगरीब घटना हुई, जिसने हर किसी को चौंका दिया। यहां रात के समय खड़ी एक बस अचानक खुद-ब-खुद स्टार्ट होकर दौड़ पड़ी। इस दौरान बस में कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था। यह पूरा वाकया स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
शिवपुरी बस स्टैंड : वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बस स्टैंड पर खड़ी एक बस अचानक स्टार्ट होती है और बिना किसी ड्राइवर के आगे बढ़ने लगती है। लोग इस घटना के बाद हैरान हैं और अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कुछ लोग इसे टेक्निकल फॉल्ट मान रहे हैं, तो कई इसे ‘भूतिया घटना’ बता रहे हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस अपने आप कैसे स्टार्ट हुई। बस के मालिक और स्टाफ भी घटना से अनजान हैं। पुलिस और परिवहन विभाग ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह तकनीकी खराबी थी या किसी ने शरारत की है।
स्थानीय लोग इस घटना को अंधविश्वास से भी जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कई लोगों ने इसे बस की मेंटनेंस में लापरवाही का नतीजा बताया है। बस किसी बड़े हादसे का शिकार नहीं हुई, वरना मामला गंभीर हो सकता था।











