Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर में लव जिहाद के तहत हुई शारदा की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे जल संसाधन मंत्री और प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने घटना को बेहद दुखद करार दिया।
Burhanpur News : मंत्री सिलावट ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सख्ती और सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
Burhanpur News : सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक यह मामला पहुंचाया जा चुका है और सरकार पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। साथ ही, प्रदेश सरकार इस तरह के मामलों पर सशक्त कानून बनाने पर भी काम कर रही है। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि “ऐसे जघन्य अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और सरकार हर संभव मदद करेगी।”











