Burhanpur News: बुरहानपुर : बुरहानपुर के ग्राम पंचायत जैनाबाद की सरपंच के साथ मारपीट और जातिसूचक अपमान के गंभीर आरोपों को लेकर अनुसूचित महार समाज के सदस्यों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। समाजजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Burhanpur News: बुरहानुर के शिकारपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत जैनाबाद में हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है जहां भा भाजपा जिलाध्यक्ष मंनोज माने की पत्नी और ग्राम पंचायत सरपंच जयाबाई इंगले, जो अनुसूचित महार जाति से आती हैं, के साथ 9 दिसंबर 2025 को नवनिर्मित सीसी रोड पर हुए विवाद के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने की पत्नी, उनकी बेटी और ड्राइवर द्वारा कथित रूप से मारपीट और जातिसूचक अपमान किए गए,समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि यह घटना अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली को रास्ते से ले जाने के विवाद के दौरान हुई। सरपंच को गंभीर धमकियाँ भी दी गईं, जिनमें कथित रूप से झूठा केस दर्ज कराने, जेल भिजवाने और सरपंच पद से हटाने की धमकी शामिल है।
Burhanpur News: घटना के बाद सरपंच जयाबाई इंगले द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। समाजजन ने ज्ञापन में कहा है कि “जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों द्वारा निचली जाति के व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद पीड़ादायक है,” और उन्होंने प्रशासन से तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर लिया है और मामले की जांच की बात कही है। आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखना होगा।













