निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और कभी हीरो नंबर-1 कहे जाने वाले गोविंदा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। साल 2019 में रिलीज़ ‘रंगीला राजा’ के बाद उनकी कोई बड़ी फिल्म सामने नहीं आई। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि सुपरहिट कॉमेडी थ्रिलर ‘भागम भाग’ के सीक्वल के जरिए उनकी दमदार वापसी होगी, लेकिन हालिया खबरों ने प्रशंसकों को निराश कर दिया है।
सीक्वल से क्यों कटे गोविंदा के पत्ते?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भागम भाग 2’ में गोविंदा को शामिल नहीं किया गया है और उनकी जगह मनोज बाजपेयी को अहम भूमिका के लिए चुना गया है। वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट मीनाक्षी चौधरी नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होगी।
हालांकि, गोविंदा की गैरमौजूदगी की असली वजह को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्हें अच्छी फीस ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने पैरेलल लीड रोल से बचने के लिए मना कर दिया।
सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा
कास्टिंग की खबर सामने आते ही फिल्म X (ट्विटर) पर ट्रेंड करने लगी। कई यूज़र्स ने मेकर्स से ओरिजिनल स्टारकास्ट वापस लाने की मांग की।कुछ फैंस ने लिखा कि बिना गोविंदा के सीक्वल अधूरा लगेगा, जबकि अन्य ने मनोज बाजपेयी को सपोर्ट करते हुए उन्हें बेहतरीन अभिनेता बताया।
Dear @writerraj We are fans of the cult film of @akshaykumar sir
Emotionally attached with every character so it’s a request to you Must take OG Starcast for #BhagamBhag2 sequel Aisa Banao ki ye jo GenZ hai unke liye bhi ye film Cult bane.High Expectations from you Brother🙌🤞✨ pic.twitter.com/QB9kYzFReI— Akshay Thakur (@Akayan94) February 5, 2026
No #Govinda in #BhagamBhag2
SHELVE IT 😭 pic.twitter.com/LwisK4aFB2
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) February 5, 2026
2006 की फिल्म बनी थी कल्ट हिट
साल 2006 में रिलीज़ ‘भागम भाग’ को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की कॉमिक टाइमिंग ने इसे कल्ट स्टेटस दिलाया। साथ ही लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ और असरानी जैसे कलाकारों ने फिल्म को यादगार बनाया।
क्या सीक्वल दोहरा पाएगा पुरानी सफलता?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि नई कास्ट के साथ ‘भागम भाग 2’ दर्शकों का दिल जीत पाएगी या नहीं।
एक तरफ पुरानी स्टारकास्ट की कमी खलने की आशंका है, तो दूसरी ओर मनोज बाजपेयी जैसे दमदार अभिनेता की मौजूदगी फिल्म को नया आयाम भी दे सकती है।
फिलहाल दर्शकों की नजरें फिल्म की आधिकारिक घोषणा और ट्रेलर पर टिकी हैं—यहीं से तय होगा कि यह सीक्वल नॉस्टैल्जिया का जादू जगाएगा या नई शुरुआत करेगा।













