Friday, April 3, 2026
34.1 C
Raipur

Barwani News : CCTV में कैद हुआ डीजल विवाद का हमला युवक के सिर पर पत्थर से वार, पिता से मारपीट दो नामजद पर केस दर्ज

Barwani News : बड़वानी। शहर के अंजड़ नाका स्थित ए.बी. फ्यूल सेंटर के पीछे डीजल के पैसों को लेकर हुए विवाद का मामला अब और गंभीर हो गया है। पिता-पुत्र के साथ मारपीट की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। थाना बड़वानी में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।

Barwani News : पुलिस के अनुसार नेह नगर निवासी जाकिर मंसूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 फरवरी की शाम करीब 4 बजे बोरलाय निवासी आरिफ और उसके भाई फारुख के साथ डीजल के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज शुरू हुई। आरोप है कि इसी दौरान फारुख ने वहां रखे पेवर पत्थर से जाकिर के पुत्र साजिद के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई और खून बहने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे जाकिर के साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

Barwani News : घटना के बाद घायल साजिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साजिद मंसूरी ने बताया कि उनकी कोई गलती नहीं थी और सामने वाले पक्ष ने अचानक हमला किया। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Barwani News : थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। जाकिर मंसूरी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं में अपराध क्रमांक 101/2026 दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) कराया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : सिंगरौली में NTPC के फ्लाई ऐश डैम से उठ रहा जहरीला गुबार, लोगों का जीना मुश्किल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

Related Articles

Popular Categories