Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

Balrampur News : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद: ग्रामीणों और वन अमले में झड़प, डीएफओ बोले — दोषियों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Balrampur News : बलरामपुर। रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र के पंडरी गांव स्थित केनवारी इलाके में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प का मामला गरमाता जा रहा है। विरोध और मारपीट की घटनाओं के बाद अब वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी खुलकर सामने आए हैं।

Balrampur News : वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी ने कहा कि सरकारी कामकाज के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों से मारपीट, अभद्रता और झड़प करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Balrampur News : कैसे भड़का विवाद

Balrampur News : सूत्रों के अनुसार, पंडरी गांव में ग्रामीणों ने रातों-रात वन भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकानें व अस्थायी ढांचे बना लिए थे। इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार को वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची।

Balrampur News : जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया और देखते-देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि इस दौरान रेंजर शिवनाथ ठाकुर सहित कई वनकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। करीब एक घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

Balrampur News : पुलिस दखल के बाद नियंत्रण

हालात बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई बताई जा रही है।

ग्रामीणों के गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने रेंजर शिवनाथ ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले कथित रूप से पैसों के बदले वन भूमि पर कब्जा करने दिया और अब वही अतिक्रमण हटाने पहुंचे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि “जितना पैसा दिया जाता था, उतनी भूमि पर कब्जा कराया जाता था,” इसी कारण बड़ी संख्या में लोगों ने दुकानें खड़ी कर ली थीं।

विभाग ने आरोपों से किया किनारा

वन विभाग का कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन कर रहे थे।
डीएफओ ने स्पष्ट किया — “कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

Balrampur News : अभी भी बाकी कई सवाल

Balrampur News : ग्रामीणों के आरोपों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि रेंजर पर लगे आरोपों की जांच किस स्तर पर होती है और क्या इस मामले में अलग से जांच समिति गठित की जाती है। फिलहाल प्रशासन और वन विभाग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। आगामी जांच और कार्रवाई के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

Related Articles

Popular Categories