Thursday, March 26, 2026
30.1 C
Raipur

balkonagar News : बालको में गणेशोत्सव : कंपनी परिसर में भगवान गणेश की स्थापना और पूजा अर्चना की

balkonagar News : बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व भक्ति, उल्लास और सामूहिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कंपनी परिसर में भगवान गणेश की स्थापना और पूजा अर्चना से लेकर सांस्कृतिक आयोजनों तक पूरे क्षेत्र का वातावरण श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा।

balkonagar News : सुबह से ही संयंत्र के विभिन्न हिस्सों में कर्मचारी और अधिकारी पारंपरिक परिधान में गणपति की आराधना में शामिल हुए। पूरे परिसर में गणेश मंत्रों की गूंज और आरती से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सामूहिक पूजा-अर्चना की और सभी के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ऐसे पर्व संगठन में सामूहिकता और सकारात्मकता को बढ़ाते हैं और कार्यस्थल को एक परिवार जैसा बना देते हैं।

 

balkonagar News : शाम को जीईटी हॉस्टल परिसर में विशेष पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवा अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। भगवान गणेश की आराधना के बाद मोदक का प्रसाद वितरित किया गया। कर्मचारियों और उनके परिवारों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

 

 

balkonagar News : इस अवसर पर उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाओं के स्व सहायता समूह ने जीईटी हॉस्टल में स्टॉल लगाकर अपनी उत्पादकता और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। यहां स्थानीय स्तर पर बनाए गए हस्तशिल्प और खाद्य सामग्री का प्रदर्शन और बिक्री की गई, जिसे कर्मचारियों और आगंतुकों ने खूब सराहा।

balkonagar News : पूरे आयोजन के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिनमें कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने पारंपरिक नृत्य, भजन और लोकगीत प्रस्तुत किए। बच्चों ने गणेश वंदना और समूह नृत्य के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

 

 

 

balkonagar News : गणेश चतुर्थी जैसे पर्व बालको परिवार के लिए केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहते, बल्कि यह कर्मचारियों के बीच आपसी जुड़ाव, सहयोग और संगठनात्मक एकता का संदेश भी देते हैं। यही कारण है कि हर साल बालको में इस पर्व का इंतजार विशेष उत्साह के साथ किया जाता है और पूरे भक्ति भाव से इसे मनाया जाता है।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL 2026 : रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: 10 और 13 मई को दो बड़े मुकाबले

IPL 2026 : रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी...

Related Articles

Popular Categories