आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ का टीजर रिलीज, फ्लर्टिंग अवतार में दिखे स्टार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता आयुष्मान खुराना के लिए साल 2025 कुछ खास नहीं रहा। उनकी एक्सपेरिमेंटल फैंटिसी-ड्रामा फिल्म ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसके अलावा उनकी अन्य फिल्मों को भी दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। ऐसे में अब आयुष्मान साल 2026 में तीन नई फिल्मों के जरिए वापसी करने की तैयारी में हैं।

 ‘पति पत्नी और वो 2’ से शुरुआत

इस नई शुरुआत की पहली कड़ी है फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

टीजर में दिखी पुरानी फिल्मों की झलक

फिल्म के 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर की शुरुआत संजीव कुमार की क्लासिक फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ और कार्तिक आर्यन की फिल्म के सीन से होती है। इसके बाद आयुष्मान खुराना की एंट्री होती है, जहां वे अपने खास अंदाज में ऑफिस में फ्लर्ट करते नजर आते हैं।टीजर से साफ है कि फिल्म में पुराने कॉन्सेप्ट की झलक को बनाए रखते हुए नया ट्विस्ट देने की कोशिश की गई है।

तीन हीरोइनों के बीच उलझा रोमांस

टीजर में आयुष्मान के किरदार के इर्द-गिर्द तीन अलग-अलग महिलाओं का किरदार दिखाया गया है, जिन्हें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी निभा रही हैं। चारों के बीच रोमांस और कन्फ्यूजन की झलक देखने को मिलती है, हालांकि कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं और इसमें शीबा चड्ढा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ‘पति पत्नी और वो 2’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आयुष्मान खुराना इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी खोई हुई पकड़ वापस हासिल कर पाते हैं या नहीं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *