Sunday, April 5, 2026
28.1 C
Raipur

Anwar Qadri Case : नेपाल में व्यापारी बनकर छिपा था अनवर कादरी, पुलिस रिमांड में बड़ा खुलासा…

Anwar Qadri Case : भोपाल। अनवर कादरी मामले में पुलिस की जांच नए खुलासों के साथ आगे बढ़ रही है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी को लगातार रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।

Anwar Qadri Case : जांच में सामने आया है कि कादरी नेपाल की राजधानी काठमांडू में तकरीबन एक माह तक व्यापारी बनकर एक होटल में ठहरा हुआ था। होटल का भुगतान उसकी बेटी आयशा ने ऑनलाइन किया था। वहीं, कुछ समय पहले उसकी पत्नी का भी नेपाल जाना सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार सुप्रीम कोर्ट में जमानत के प्रयास कर रहा था, लेकिन हर बार असफल रहा।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि कादरी ने अवैध रूप से जमीन हड़पने और लोगों को धमकाने जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया है। पुलिस को उन लोगों की भी जानकारी मिली है जिन्होंने आर्थिक रूप से उसकी मदद की। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है और यदि वे संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एडिशनल डीसीपी दंडोतिया ने बताया कि कादरी अपनी पहचान छिपाने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा। पुलिस टीम लगातार उसके पीछे लगी रही और नेपाल तक जाकर इनपुट्स इकट्ठा किए। अब तक की पूछताछ से साफ है कि आरोपी संगठित तरीके से आर्थिक और अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : माकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन लकड़ी जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के...

रायपुर को जाम से मिलेगी निजात! 4 नए फ्लाईओवर की सौगात, 12 लाख लोगों को सीधा फायदा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को...

Related Articles

Popular Categories