Ambikapur News : अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में स्थित Ambikapur के लुंड्रा थाना इलाके में एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया। पसंद की लड़की से शादी की जिद पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब चार घंटे तक वहीं बैठकर हंगामा करता रहा।
Ambikapur News : जानकारी के अनुसार, युवक लगातार युवती से शादी कराने की मांग कर रहा था और चेतावनी दे रहा था कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
Ambikapur News : बताया जा रहा है कि जिस युवती को लेकर युवक टावर पर चढ़ा था, वह पहले ही शादी से इनकार कर चुकी थी और उसने युवक के खिलाफ परेशान करने व छेड़छाड़ की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
Ambikapur News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाइश और प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।गौर करने वाली बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम लुंड्रा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करीब चार घंटे तक चलता रहा। नीचे उतारने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में कानून को हाथ में न लें और किसी भी विवाद का समाधान कानूनी तरीके से ही करें।











