CG CRIME : बिलासपुर : बिलासपुर के रेलवे ट्रैक पर 14 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खैरागढ़ की रहने वाली देविका वर्मा के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता थी।
CG CRIME : जानकारी के अनुसार, देविका 28 मार्च की रात से घर से गायब थी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच 29 मार्च को मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा स्थित रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ था।
CG CRIME : 31 मार्च को परिजनों द्वारा पहचान किए जाने पर पुष्टि हुई कि शव देविका का ही है। इसके बाद खैरागढ़ पुलिस परिजनों को लेकर बिलासपुर पहुंची और आगे की कार्रवाई पूरी की गई।
CG CRIME : इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।









