Wednesday, June 10, 2026
35.3 C
Raipur

Bank Robbery Attempt : रायगढ़ पुलिस का सर्जिकल प्रहार: मोबाइल दुकान से लेकर बैंक लूट की साजिश रचने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Bank Robbery Attempt : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (छत्तीसगढ़): रायगढ़ पुलिस ने एक बड़े संगठित गिरोह को ध्वस्त करते हुए 5 शातिर अपराधियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने जिले के घरघोड़ा में मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी के साथ-साथ धरमजयगढ़ और जूटमिल के दो बैंकों में लूट का असफल प्रयास किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 26.47 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।

CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र से खुला राज पूरे मामले का खुलासा घरघोड़ा पुलिस की सक्रियता से हुआ। फरवरी माह में कुडुमकेला स्थित एक मोबाइल दुकान में शटर काटकर बड़ी चोरी हुई थी। इसके बाद मार्च में धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक और जूटमिल के पंजाब नेशनल बैंक में भी चोरी के प्रयास हुए। पैटर्न एक जैसा होने पर एसएसपी ने विशेष टीम गठित की। घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से मुख्य सरगना मोहम्मद अरसलान (19 वर्ष) को पत्थलगांव से दबोचा।

बैंकों के CCTV सिस्टम भी उखाड़ ले गए थे आरोपी पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम देता था। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने धरमजयगढ़ और जूटमिल के बैंकों से सीसीटीवी कैमरा सिस्टम तक उखाड़ लिए थे। गिरोह का सरगना अरसलान अपने हमउम्र लड़कों का नेटवर्क चला रहा था, जो रेकी कर सड़क किनारे स्थित दुकानों और बैंकों को निशाना बनाते थे। जूटमिल के पीएनबी बैंक में तो पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी वोल्ट (तिजोरी) तोड़े बिना ही फरार हो गए थे।

26 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो लग्जरी कारें (मारुति सियाज और महिंद्रा एक्सयूवी-500) और चोरी किए गए 60 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि संगठित अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Abhanpur News : रायपुर-अभनपुर मार्ग स्थित मोहन ढाबा में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Abhanpur News : अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-अभनपुर...

Dantewada News: फूलपाड़ में AM/NS इंडिया का स्वास्थ्य शिविर, 64 ग्रामीणों की हुई जांच

Dantewada News: दंतेवाड़ा: ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की...

Related Articles

Popular Categories