ASI Accused of Molestation : रीवा: बिछिया थाने के एएसआई पर किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच शुरू

ASI Accused of Molestation : रीवा (मध्य प्रदेश): जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। थाने में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पर एक किशोरी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल ड्रेस में घर पहुंचा था एएसआई पीड़िता के अनुसार, बिछिया थाने में पदस्थ एएसआई राकेश सिंह सोमवार को उसके घर पहुंचे थे। उस वक्त किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि एएसआई सिविल ड्रेस में थे और नशे की हालत में थे। उन्होंने पहले घर का दरवाजा पीटा और फिर धक्का देकर अंदर घुस आए। किशोरी का कहना है कि एएसआई ने पहले घर किराए पर लेने की बात की और फिर उसके चाचा के खिलाफ चल रहे एक पुराने केस का हवाला देकर पूछताछ शुरू कर दी।

छेड़छाड़ और डराने का आरोप किशोरी ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने एएसआई से कहा कि चाचा घर पर नहीं हैं और वह बाद में आएं, तो आरोपी एएसआई बाहर जाने के बजाय अंदर ही बैठ गए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने किशोरी का हाथ पकड़ा और उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। डरी-सहमी किशोरी ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

एडिशनल एसपी ने दिए जांच के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी आरती सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि किशोरी और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपी एएसआई के खिलाफ कड़ी दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि अनुशासनहीनता और अपराध में संलिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories