Minor Rape Case : रतलाम: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी शाकिर गिरफ्तार; जावरा क्षेत्र में तनाव का माहौल

Minor Rape Case : रतलाम (मध्य प्रदेश): जिले के जावरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में भारी जन-आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में एहतियातन सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

चबूतरे पर बैठी बच्ची को ले गया आरोपी जानकारी के अनुसार, रविवार शाम मासूम अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी। इसी दौरान आरोपी शाकिर (42) वहां पहुंचा और बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया, जहाँ उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

अस्पताल में पुष्टि के बाद भड़का गुस्सा परिजन तत्काल बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहाँ चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इस खबर के फैलते ही अस्पताल और थाने के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीएसपी युवराज सिंह चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

पुलिस की कार्रवाई सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और उसके पांच बच्चे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटा रही है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories