Indore News : इंदौर : इंदौर के एबी रोड स्थित रीजनल पार्क के पास दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दोनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।
Indore News : घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। करीब 27,000 लीटर पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Indore News : बताया जा रहा है कि ये दुकानें संजय और विजय नामक दो भाइयों की हैं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है और इसकी जांच की जा रही है। इस हादसे में दोनों दुकानों में रखा फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।









