Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : बचेली वार्ड 7 में सामुदायिक भवन और शेड का...

CG NEWS : बचेली वार्ड 7 में सामुदायिक भवन और शेड का लोकार्पण, लोगों में खुशी

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : फकरे आलम / बचेली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 07 में डीएमएफ मद से निर्मित सामुदायिक भवन और पार्षद मद से बनाए गए शेड का लोकार्पण किया गया। इस निर्माण कार्य की कुल लागत करीब 6.97 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, उपाध्यक्ष सतीश प्रेम चंदानी और विधायक प्रतिनिधि नीलेश पाटले उपस्थित रहे।

CG NEWS : वार्ड पार्षद श्रीमती विलासिनी नाग के प्रयासों से लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर वार्डवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वार्डवासियों ने सामुदायिक भवन और शेड निर्माण पर खुशी जताते हुए पार्षद का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here