Saturday, August 15, 2026
Home National PM मोदी का ‘मन की बात’ में देश को संबोधन, बोले- वैश्विक...

PM मोदी का ‘मन की बात’ में देश को संबोधन, बोले- वैश्विक पेट्रोल-डीजल संकट का डटकर सामना कर रहा भारत

0
198

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए वैश्विक हालात, आंतरिक चुनौतियों और समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल भरा रहा है और दुनिया के कई हिस्सों में जारी संघर्षों का असर ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ रहा है।

वैश्विक संकट पर एकजुटता का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध और संघर्ष के कारण पेट्रोल-डीजल जैसी ऊर्जा जरूरतों पर असर पड़ रहा है, लेकिन भारत अपने मजबूत वैश्विक संबंधों और क्षमता के बल पर इन चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस कठिन समय में सभी को एकजुट रहना चाहिए।

Read More : M.P के टोल प्लाजा पर बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से कैश बंद! फास्टैग नहीं तो भी ऑनलाइन भुगतान जरूरी

अफवाहों से बचने की अपील

प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

खेल जगत की उपलब्धियों का जिक्र

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने भारतीय टीम की T20 विश्व कप जीत पर खुशी जताई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की टीम द्वारा रणजी ट्रॉफी जीतने और एथलीट गुलवीर सिंह की उपलब्धि को भी सराहा।

जल संरक्षण और मछुआरों के लिए पहल

उन्होंने कहा कि देशभर में जल संकट से निपटने के लिए सामुदायिक प्रयास किए जा रहे हैं। ‘अमृत सरोवर’ योजना के तहत हजारों जलाशय बनाए गए हैं। साथ ही मछुआरों के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है।

फिटनेस और योग पर जोर

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नजदीक है और योग के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने शुगर और खाने के तेल के सेवन में कमी लाने की सलाह भी दी।

युवाओं और संस्कृति पर विशेष फोकस

पीएम मोदी ने MY Bharat पहल के जरिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही ‘ज्ञान भारतम’ सर्वे के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए लोगों से पांडुलिपियां साझा करने की अपील की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here