Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर! रायपुर में अग्निवीर भर्ती आवेदन की...

सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर! रायपुर में अग्निवीर भर्ती आवेदन की आखिरी तारीख को सिर्फ 4 दिन, जानें पूरी जानकारी

0
238
Agniveer Recruitment

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जिसके चलते इच्छुक अभ्यर्थियों के पास अब केवल चार दिन का समय बचा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

13 फरवरी से शुरू हुई थी प्रक्रिया

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है। अब अंतिम तारीख नजदीक आने के कारण प्रशासन ने बाकी अभ्यर्थियों से जल्द आवेदन पूरा करने की अपील की है।

Read More : M.P News : ग्वालियर में तेज रफ्तार इनोवा का कहर! सड़क किनारे ठेलों में घुसी कार, बाइक सवार समेत 6 घायल

रायपुर में बनाए गए सहायता केंद्र

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के युवाओं की मदद के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यवस्था की गई है। ब्लॉक स्तर पर रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में आवेदन से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

रोजगार कार्यालय में हेल्प डेस्क

यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। यहां सेना भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी और तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है।

समय रहते करें आवेदन

प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। यह भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का एक सुनहरा अवसर है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here