Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh CG Politics :मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल, सीएम विष्णुदेव साय ने...

CG Politics :मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल, सीएम विष्णुदेव साय ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, कहा – प्रधानमंत्री का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के साथ

CG Politics
CG Politics

CG Politics :रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “संकल्प से सिद्धि” अभियान के तहत प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ से विशेष जुड़ाव रहा है और उनके आशीर्वाद से प्रदेश ने व्यापक विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है।

CG Politics :मुख्यमंत्री ने सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चाहे जम्मू-कश्मीर में परिवर्तन की बात हो या महिला सशक्तिकरण के फैसले – प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने निर्णायक निर्णय लिए हैं।

CG Politics :उन्होंने बताया कि राज्य में भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना को स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार” के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि गांवों में राजमिस्त्री कम पड़ गए हैं क्योंकि बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत हो चुके हैं।

CG Politics :किसानों के हितों को लेकर उन्होंने कहा कि दो साल का बकाया बोनस दिया गया है और भूमिहीन कृषकों को हर साल ₹10,000 की सहायता दी जा रही है। महिलाओं के खाते में हर महीने सीधी सहायता राशि भेजी जा रही है, जिससे आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है।

CG Politics :मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय समाज के उत्थान की दिशा में भी केंद्र सरकार की योजनाओं को अहम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने “जनमन” जैसी योजनाओं के जरिए विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए सुविधाएं पहुंचाई हैं। आज सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं।

CG Politics :देश की अर्थव्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि 2014 में भारत दसवें स्थान पर था, जिसे अब चौथे स्थान तक लाया गया है। कोविड महामारी के समय देश में वैक्सीन निर्माण को बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत की पहचान मजबूत हुई है।

CG Politics :उन्होंने कहा कि “भारत किसी को छेड़ता नहीं और अगर कोई छेड़ता है तो छोड़ता नहीं”, जिसका उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन को निर्णायक बताया।

CG Politics :भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। CGPSC परीक्षा घोटाले में युवाओं के साथ हुए छल के खिलाफ कार्रवाई जारी है। नई औद्योगिक नीति के तहत निवेशकों को विशेष रियायत दी जा रही है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here