Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: खरोरा में अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई, 45 कॉमर्शियल सिलेंडर...

CG NEWS: खरोरा में अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई, 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: खरोरा : खरोरा थाना पुलिस ने गैस किल्लत को देखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 25 मार्च को मुखबिर की सूचना पर ग्राम चिचोली के पास तिल्दा-खरोरा मेन रोड पर की गई। पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 QK 6282 को रोककर जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में भरे और खाली सिलेंडर पाए गए।

CG NEWS: जांच के दौरान वाहन से 37 भरे और 7 खाली छत्तीसगढ़ गैस सिलेंडर सहित एक अन्य खाली सिलेंडर बरामद हुआ। मौके पर मौजूद चालक गिनेश्वर प्रसाद साहू और कंडक्टर लादूराम से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

CG NEWS: पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वाहन और सिलेंडर जब्त कर लिए, जिनकी कुल कीमत लगभग 10.74 लाख रुपए बताई गई है। मामले में धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच खाद्य विभाग को सौंप दी गई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here