Raipur Crime : हाईटेक गांजा हाइडआउट केस: कुख्यात सरगना मुकेश बनिया का राइट हैंड मनीष वर्मा गिरफ्तार, नेटवर्क का बड़ा खुलासा

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू नगर के हाईटेक गांजा हाइडआउट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी मनीष वर्मा उर्फ बिरजू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 26 मार्च को पकड़ा गया, जो इस पूरे नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा था।

Raipur Crime : इससे पहले 23 फरवरी को पुलिस ने अब्दुल जाफर और सुनील जगत को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर कालीबाड़ी क्षेत्र में एक किराए के मकान में छापा मारकर करीब 7 किलो 397 ग्राम गांजा, पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सीसीटीवी कैमरे और अन्य उपकरण बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया कि यह हाइडआउट तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाया गया था।

Raipur Crime : मामले में मुख्य सरगना मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मनीष वर्मा इस नेटवर्क का संचालन, मकान किराए पर लेने और सप्लाई चैन को मैनेज करने में सक्रिय था। पुलिस को पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े अन्य अहम सुराग भी मिले हैं। अब तक इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories