BACHELI NEWS : फकरे आलम /बचेली।शासकीय मेडिकल संस्थान में सीट दिलाने के नाम पर 10.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक ठग को बचेली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम सचिन उत्तरकर (पिता स्व. अनिल उत्तरकर, उम्र 46 वर्ष, निवासी बी-11, तीसरी मंजिल, गुलमोहर कोऑपरेटिव सोसायटी, माहीम पोस्ट, मुंबई) है।
BACHELI NEWS : प्रकरण थाना बचेली अंतर्गत अपराध क्रमांक 27/2025, धारा 420, 34 भादवि के अंतर्गत दर्ज किया गया था। मामले में प्रार्थी प्रणव कुमार मजूमदार, निवासी पश्चिम बंगाल, हाल रायपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री को सीपीए मेडिकल कॉलेज में शासकीय सीट पर दाखिला दिलाने के नाम पर आरोपीगण **सचिन उत्तरकर और शंकर मानवतकर (निवासी नागपुर) ने झांसा देकर ₹10,50,000 की ठगी की।
BACHELI NEWS : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) श्री स्मृतिक राजनाला, श्रीमती पूजा कुमार, रामकुमार बर्मन, तथा एसडीओपी कपिल चंद्रा (किरंदुल) के मार्गदर्शन में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
BACHELI NEWS : जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी सचिन उत्तरकर पहले से ही एक अन्य ठगी के मामले में जिला जेल इंदौर में बंद है। इसके बाद बचेली पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
BACHELI NEWS : इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव के नेतृत्व में उप निरीक्षक रूपेश नारंग, सउनि नंदु ठाकुर, आरक्षक अजित पैकरा (क्र. 566), विश्वनाथ नाग (क्र. 762)और संतोष दीवान (क्र. 784) की सराहनीय भूमिका रही।











