Raipur News : सीएम साय ने अफीम की अवैध खेती पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी, बड़े रसूखदार भी नहीं बचेंगे…

Raipur News : रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफीम की अवैध खेती, देश की विदेश नीति और नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी जगह अफीम की खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Raipur News : सीएम साय ने बताया कि दुर्ग जिले में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद सभी कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए थे। कई जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेती को चिन्हांकित किया है। उन्होंने साफ कहा कि बड़े रसूखदार लोग भी इस कार्रवाई से नहीं बचेंगे। कलेक्टरों की बैठक के आधार पर जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Raipur News : विदेश नीति पर उन्होंने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति प्रभावी है और भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर खुल रहे हैं।

Raipur News : नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सीएम साय ने कहा कि यह सकारात्मक संकेत है। पापाराव जैसे बड़े नक्सलियों का सरेंडर होना राज्य और देश के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने बताया कि सरकार नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और 31 मार्च तक आत्मसमर्पण की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

ADR Report 2026: राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति ₹115 करोड़, बीआरएस सबसे अमीर पार्टी

ADR Report 2026: हैदराबाद। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR)...

Related Articles

Popular Categories