धमतरी Bhoyna Triple Murder Case Verdict। धमतरी जिले के...
भोपाल, 11 जून 2025 – Bhopal News : राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर परिसर से 6 जून को किडनैप हुआ 3 साल का मासूम रक्षम मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया गया है। मथुरा के स्यारहा गांव से पुलिस ने बच्चे को ढूँढा। बताया जा रहा है कि आरोपी सतीश सिंह बच्चे को गांव के प्रधान के हवाले कर मौके से फरार हो गया था।
Bhopal News :प्रधान की सूचना पर मथुरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को सीकर पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस ने रक्षम को उसके माता-पिता से मिला दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजन बेहद भावुक हो गए।
फिलहाल, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी सतीश सिंह अभी फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस किडनैपिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है कि आखिर सतीश सिंह ने बच्चे का अपहरण क्यों किया था। इस घटना के बाद से खाटूश्याम और आसपास के इलाकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी, लेकिन रक्षम की सकुशल वापसी से परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की साँस ली है।