CG News: रायपुर से जयपुर फ्लाइट सेवा शुरू, अब हैदराबाद और मुंबई का सफर भी होगा आसान

CG News: रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू होने से यात्रा पहले के मुकाबले आसान हो जाएगी। IndiGo एयरलाइंस ने रायपुर-हैदराबाद और हैदराबाद-जयपुर के बीच नई उड़ानें शुरू की हैं।

पहले रायपुर-भोपाल-जयपुर फ्लाइट संचालित होती थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उसे बंद कर दिया गया था। अब नई व्यवस्था के तहत 72 सीटर विमान के जरिए यात्री रायपुर से हैदराबाद और वहां से जयपुर पहुंच सकेंगे। इस यात्रा के लिए किराया लगभग 6000 से 9000 रुपये के बीच बताया जा रहा है।

एयरलाइंस के शेड्यूल के अनुसार, रायपुर से सुबह 9 बजे फ्लाइट उड़ान भरकर 10:50 बजे हैदराबाद पहुंचती है। इसके बाद कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्री सुबह 11:50 बजे हैदराबाद से रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे जयपुर पहुंच सकते हैं।

फिलहाल रायपुर से जयपुर के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है, इसलिए यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट का ही सहारा लेना होगा। हालांकि, दोनों फ्लाइट्स के बीच पर्याप्त समय होने से यात्रा सुविधाजनक बनी रहेगी।

CG News: इसके अलावा यात्रियों को जयपुर से मुंबई के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। जयपुर से दोपहर 3:55 बजे उड़ान भरकर शाम 5:40 बजे मुंबई पहुंचा जा सकता है। वहीं मुंबई से वापसी की फ्लाइट रात 7:50 बजे रवाना होकर 9:30 बजे रायपुर पहुंचती है। इस नई सेवा से रायपुर से हैदराबाद, जयपुर और मुंबई के बीच हवाई संपर्क बेहतर होगा और यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Women Empowerment: जांजगीर: नशेड़ी दूल्हे को मंडप से लौटाने वाली साहसी बेटी को पुलिस ने बनाया महिला काउंसलर

Women Empowerment: गौरी शंकर गुप्ता/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले...

Related Articles

Popular Categories