stock market : Donald Trump के ऐलान से बदला ग्लोबल माहौल, BSE Sensex और Nifty 50 में जबरदस्त उछाल, एक दिन पहले के क्रैश के बाद बाजार ने पकड़ी रफ्तार

0
180
stock market
stock market

stock market : नई दिल्ली: मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। सोमवार के भारी गिरावट वाले दिन के बाद BSE Sensex और Nifty 50 दोनों ने तेजी के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 1500 अंकों से अधिक उछलकर 74,000 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी करीब 23,000 के स्तर तक मजबूत होता नजर आया।

stock market : इस अचानक आई तेजी के पीछे Donald Trump का बयान अहम कारण माना जा रहा है। ईरान से जुड़े तनाव को लेकर उनके रुख में नरमी के संकेत मिलने से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 72,696 के पिछले बंद स्तर से उछलकर 74,212 पर खुला। हालांकि बाद में थोड़ी नरमी आई, लेकिन इंडेक्स ने 1000 अंकों से ज्यादा की बढ़त बनाए रखी। वहीं निफ्टी 22,512 के मुकाबले 22,878 पर खुला और आगे बढ़ते हुए 22,899 तक पहुंच गया।

बाजार में हर तरफ तेजी का माहौल देखने को मिला। लार्जकैप से लेकर स्मॉलकैप तक ज्यादातर शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में 2 से 4 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

stock market : इससे पहले सोमवार को बाजार में भारी गिरावट आई थी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते सेंसेक्स 1836 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 601 अंक टूटकर 22,512 पर आ गया था। इस गिरावट से निवेशकों को एक ही दिन में लगभग 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

stock market : मंगलवार की तेजी की एक बड़ी वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट भी रही। Crude Oil की कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल से घटकर करीब 100 डॉलर तक आ गई, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

stock market : विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक तनाव में नरमी के चलते बाजार में यह उछाल देखने को मिला। हालांकि निवेश से पहले सतर्कता और विशेषज्ञ सलाह लेना जरूरी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here