Thursday, May 14, 2026
34.5 C
Raipur

Raipur News: गेजामुड़ा में आर-पार की जंग: ‘बाउंसरों’ और पुलिस छावनी के बीच अडानी का काम शुरू, विरोध करने वाले दर्जनों ग्रामीण हिरासत

Raipur News: गौरीशंकर गुप्ता /रायगढ़/गेजामुड़ा। रायगढ़ जिले के ग्राम गेजामुड़ा में अडानी की रेलवे लाइन परियोजना को लेकर चल रहा विवाद अब ‘आर-पार की लड़ाई’ में तब्दील हो गया है। RIG24 ने कल ही अंदेशा जता दिया था कि ऋषि पटेल के गिरफ़्तारी की कार्यवाही किसी बड़े ‘ऑपरेशन’ की पहली सीढ़ी है। आज वही हुआ।

Raipur News: एडिशनल एसपी के साथ ग्रामीणों की वार्ता विफल होते ही गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। भारी पुलिस बल, बड़ी मशीनों और ‘निजी बाउंसरों’ के साये में अडानी का काम जबरन शुरू करा दिया गया है। अपनी जमीन बचाने के लिए विरोध करने पहुंचे महिलाओं और पुरुषों समेत दर्जन भर ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Raipur News: 50% बनाम 100% की लड़ाई, वार्ता रही विफल

Raipur News: रविवार दोपहर गेजामुड़ा के हालात को काबू करने के लिए एसडीएम, एडिशनल एसपी और पुलिस के आला अधिकारियों ने कोतरा रोड थाने में किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की।

Raipur News: ग्रामीणों की मांग बिल्कुल स्पष्ट थी.. उनकी जमीन का 100% मुआवजा दिया जाए और कल  ‘सरकारी काम में बाधा’ डालने के झूठे आरोप में जेल भेजे गए युवक ऋषि पटेल को तुरंत दोषमुक्त कर रिहा किया जाए। लेकिन, अडानी प्रबंधन सिर्फ 50% मुआवजा देने पर अड़ा रहा। कंपनी के इसी अड़ियल रवैये के कारण वार्ता पूरी तरह विफल हो गई और ग्रामीणों ने साफ कह दिया कि “हम मर जाएंगे, लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे।”

Raipur News: ​बाउंसरों की फौज और पुलिस का पहरा, काम चालू

​वार्ता विफल होते ही प्रशासन और कंपनी ने अपना असली रंग दिखा दिया। कल से ही जिस ‘बड़े प्लान’ की सुगबुगाहट थी, उसे अंजाम दिया गया।

​गांव में गाड़ियों में भर-भर कर अडानी के ‘बाउंसर’ लाए गए। रायगढ़ के पूरे प्रशासनिक सहयोग, भारी पुलिस बल और बड़ी-बड़ी मशीनों के साथ रेल लाइन का काम सख्ती से शुरू करा दिया गया। अपने ही गांव में किसान बेबस नजर आए और कंपनी को खुली छूट दे दी गई।

​Raipur News: विरोध करने पर महिलाओं और बुजुर्गों को भरा गाड़ियों में

Raipur News: अपनी आंखों के सामने पुश्तैनी जमीन छिनते देख जब ग्रामीण, महिलाएं और बुजुर्ग विरोध करने के लिए आगे आए, तो पुलिस ने अपनी सख़्ती दिखाई। अपना हक मांग रहे दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों (जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं) को पुलिस ने जबरन गाड़ियों में भरकर हिरासत में ले लिया। गांव का माहौल इस वक्त बेहद तनावपूर्ण है। पिछले दो दिनों के हालातों से प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कंपनी के काम में जो भी रुकावट डालेगा, उसका अंजाम ऋषि पटेल जैसा ही होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories