HomeChhattisgarhCG NEWS: माकड़ी हल्बा सामाजिक भवन में युवाओं की एकता बैठक, नशा...

CG NEWS: माकड़ी हल्बा सामाजिक भवन में युवाओं की एकता बैठक, नशा मुक्ति पर हुई चर्चा

Date:

Related stories

CG NEWS: रोशन सेन /माकड़ी (कोंडागांव): ब्लॉक मुख्यालय माकड़ी स्थित हल्बा सामाजिक भवन में रविवार, 22 मार्च को कोपरा गढ़ के अंतर्गत आने वाले 16 गांवों के लगभग 200 युवक-युवतियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पॉलीग्राम कोपरा, बड़बत्तर, तितरवंड, बासकोट, सलना, कौन्दकेरा, खजरावड, कोदोभाट, कोंगरा, बेलगांव, उमरगांव, कपेना, माकड़ी, उड़ीदगांव, बानगांव और तारगांव के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।

CG NEWS: बैठक में युवाओं की एकता, समाज से जुड़े रहने तथा नशा पान से दूर रहने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं को जागरूक करते हुए समाज के विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

CG NEWS: इस अवसर पर पॉलीग्राम माकड़ी के सामान्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित सभी पॉलीग्राम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में युवा गण अध्यक्ष श्री गुमान सिंह नाग, गढ़ सचिव चैतमल समरथ, उपाध्यक्ष श्री भरत घरत तथा सामान्य पॉलीग्राम अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एकता को बढ़ावा देना और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here