CG NEWS : पेपर लीक विवाद पर भड़का विरोध, NSUI ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

0
178
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी पेपर लीक मामले ने तूल पकड़ लिया है। परीक्षा से करीब 10 घंटे पहले पेपर टेलीग्राम के जरिए वायरल होने की बात सामने आई है, जिसे कई छात्रों ने अलग-अलग स्टडी ग्रुप्स में शेयर भी किया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, हालांकि अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।

CG NEWS : इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का पुतला दहन किया। संगठन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने की मांग की है।

CG NEWS : दरअसल, शिक्षा मंत्री ने एक मीडिया बयान में कहा था कि छात्र संगठन पेपर लीक को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। इस बयान के बाद NSUI ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और सरकार की लापरवाही बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

CG NEWS : NSUI नेता हेमंत पाल का कहना है कि कई छात्रों ने खुद पेपर लीक होने की पुष्टि की है और वे जांच में पुलिस का सहयोग भी कर रहे हैं। इसके बावजूद मंत्री का बयान गैर-जिम्मेदाराना है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here