Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bank Loan Default : विदिशा: बैंक लोन की किस्त न चुकाना पड़ा...

Bank Loan Default : विदिशा: बैंक लोन की किस्त न चुकाना पड़ा महंगा, राजस्व विभाग ने बरईपुरा में मकान को किया सील

0
132

Bank Loan Default : विदिशा। शहर के बरईपुरा इलाके में बैंक ऋण (लोन) की अदायगी न करने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। समय पर किस्तें जमा नहीं करने के कारण राजस्व विभाग की टीम ने एक रिहायशी मकान को सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और राजस्व अमला मौजूद रहा।

लगातार ओवरड्यू हो रही थीं किस्तें जानकारी के अनुसार, संबंधित मकान मालिक ने बैंक से ऋण लिया था, लेकिन लंबे समय से बैंक को किस्तों का भुगतान नहीं किया जा रहा था। बैंक द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जब बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो बैंक ने नियमानुसार मामला राजस्व विभाग को सौंप दिया। बैंक की रिकवरी प्रक्रिया के तहत तहसीलदार ने मकान की कुर्की और सीलिंग के आदेश जारी किए।

मौके पर पहुँचकर की गई तालाबंदी मंगलवार को विदिशा तहसीलदार प्रीति पंथी अपने अमले और पुलिस टीम के साथ बरईपुरा पहुँचीं। प्रशासनिक टीम ने मौके पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और मकान को खाली करवाकर मुख्य दरवाजे पर ताला बंदी कर सील लगा दी। इस दौरान इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

बाइट: प्रीति पंथी, तहसीलदार विदिशा तहसीलदार प्रीति पंथी ने बताया, “मकान मालिक द्वारा बैंक लोन की किस्तें लंबे समय से जमा नहीं की जा रही थीं। बैंक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है। बकाया राशि की वसूली के लिए प्रशासन सख्त है और आने वाले दिनों में अन्य बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”

प्रशासन की इस कार्रवाई ने बैंक लोन न चुकाने वाले अन्य बड़े बकायादारों के बीच हड़कंप मचा दिया है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी वित्तीय देनदारियों का समय पर निपटान करें ताकि ऐसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here