Tuesday, March 17, 2026
32.1 C
Raipur

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश, 19 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

CG NEWS : रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज गर्मी के बीच सोमवार को राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। वहीं धमतरी जिले के मगरलोड, नगरी और कुरुद क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। इसके अलावा उदयपुर सहित सरगुजा संभाग के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।

CG NEWS : सोमवार देर रात तेज हवाओं के साथ रायपुर में बारिश होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के बड़े हिस्से के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

CG NEWS : मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा और बिलासपुर संभाग समेत कुल 19 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटे में सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

CG NEWS : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही ट्रफ लाइन के कारण वातावरण में नमी बढ़ी है। इसी सिस्टम के चलते बादल बन रहे हैं, जिससे प्रदेश में आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर बना हुआ है। यह मिला-जुला मौसम 20 मार्च तक जारी रह सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

Latest YouTube Shorts

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories