Monday, June 22, 2026
38.8 C
Raipur

APK Malware Scam : इंदौर में साइबर ठगी का नया पैंतरा: ‘चालान’ के नाम पर भेजी APK फाइल, क्लिक करते ही खाते से उड़े 4.22 लाख रुपये

 APK Malware Scam : इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात ठग ने चालान भरने का झांसा देकर एक व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित के मोबाइल पर भेजी गई एक संदिग्ध APK फाइल ने पल भर में उनका बैंक अकाउंट खाली कर दिया।

APK फाइल डाउनलोड करना पड़ा महंगा घटना लक्ष्मीपुरी कॉलोनी निवासी ओमकार तिवारी के साथ हुई। पीड़ित के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें किसी बकाया चालान का भुगतान करने के लिए कहा गया था। मैसेज के साथ एक APK फाइल लिंक के रूप में भेजी गई थी। जैसे ही ओमकार तिवारी ने उस फाइल को डाउनलोड किया, उनके मोबाइल में मौजूद मालवेयर (Malware) एक्टिव हो गया। ठगों ने इस मालवेयर के जरिए उनके फोन का रिमोट एक्सेस हासिल कर लिया और उनके बैंक खाते से लगातार ट्रांजेक्शन करते हुए 4 लाख 22 हजार रुपये पार कर दिए।

मल्हारगंज पुलिस ने दर्ज किया केस अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज आने के बाद ओमकार तिवारी को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत मल्हारगंज थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी की अपील: सतर्कता ही बचाव है मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने शहरवासियों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा:

  • किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड न करें: सरकारी विभाग कभी भी चालान के लिए ऐप इंस्टॉल करने या APK फाइल भेजने के लिए नहीं कहते।

  • सत्यापन करें: कोई भी लिंक या फाइल डाउनलोड करने से पहले भेजने वाले की आधिकारिक पुष्टि करें।

  • बैंक विवरण साझा न करें: किसी भी अनजान कॉल पर अपने खाते या ओटीपी (OTP) की जानकारी साझा न करें।

पुलिस अब उस सर्वर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है, जहाँ से यह मालवेयर और लिंक भेजा गया था। साइबर सेल की टीम इस गिरोह के तार खंगाल रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories