Thursday, April 30, 2026
38.1 C
Raipur

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब, अगले दो दिन बारिश और तेज हवाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया हैवहीं राजनांदगांव में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज

जहां प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मौसम का मिजाज बदला हुआ हैयहां बारिश की संभावना के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। इससे स्थानीय लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली है।

कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती हैविशेष रूप से सेंट्रल और साउथ छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है।

Read More : मध्य प्रदेश के 414 शहरों में बनेंगे गीता भवन, सरकार की बड़ी योजना

सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस समय प्रदेश का तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक चल रहा है। बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।वहीं अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो प्रदेश का न्यूनतम तापमान रहा।

अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories