MP News : मासूम का अपहरण : खाटू श्याम मंदिर से गायब, मां की CM से भावुक अपील—‘मेरे बच्चे को वापस लाओ’

Parivesh
MP News : मासूम का अपहरण

भोपाल। MP News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से खाटू श्याम मंदिर दर्शन को गई एक महिला के तीन साल के मासूम बेटे रक्षम जाटव का राजस्थान में रहस्यमयी ढंग से अपहरण हो गया। घटना के बाद से बच्चे का कोई सुराग नहीं है और परिवार अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रो-रो कर मदद की गुहार लगा रहा है।

MP News : रक्षम भोपाल के ऐशबाग इलाके के नवीन नगर का रहने वाला है। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था और उसके जन्म के लिए परिवार ने वर्षों तक मन्नतें मांगी थीं। मां ललिता जाटव बच्चे को लेकर नानी के साथ खाटू श्याम जी के मंदिर दर्शन के लिए सीकर जिले गई थीं। दर्शन के दौरान ही बच्चा अचानक गायब हो गया।

परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सीकर पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं भोपाल में भी परिवार और मोहल्लेवालों ने रक्षम की सकुशल वापसी के लिए दुआएं और प्रार्थनाएं शुरू कर दी हैं। मोहल्लेवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

MP News : मासूम का अपहरण :

मां ललिता ने एक भावुक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह मुख्यमंत्री मोहन यादव से हाथ जोड़कर कह रही हैं—”मेरे लाल को मुझे वापस दिला दो। उसकी कोई गलती नहीं है।” वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पूरे मध्य प्रदेश में इस घटना को लेकर संवेदना का माहौल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से एक संदिग्ध युवक का CCTV फुटेज मिला है, जिसकी पहचान और तलाश में टीमें जुटी हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस मिलकर इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 MP News : मासूम का अपहरण
MP News : मासूम का अपहरण

यह घटना राज्य में कानून-व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय तक अपील पहुंच चुकी है। अब पूरा प्रदेश प्रार्थना कर रहा है कि रक्षम जल्द से जल्द अपनी मां की गोद में लौट आए।

Famous Khatu Shyam Dham Mandir Train | Tourism News in Hindi Samachar |  Tourism की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi  Newstrack | Khatu Shyam Mandir Train:

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *