Wednesday, May 20, 2026
31.1 C
Raipur

Raja Raghuvanshi murder case : “मार दो इसे!” सोनम की एक आवाज़ और खत्म हो गई राजा की ज़िंदगी — मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे

इंदौर। Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की हत्या अब सिर्फ एक मर्डर केस नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी बन गई है जो विश्वास, प्रेम, लालच और धोखे के बीच फैली हुई जालसाजी को उजागर करती है। मेघालय की वादियों में, जहां सैलानी सुकून की तलाश में आते हैं, वहीं एक पत्नी ने अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली – वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे अपना प्रेमी चाहिए था, और रास्ते में ‘पति’ एक रुकावट बन गया था।

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी, इंदौर का रहने वाला एक आम शख्स, जिसे शायद अंदाज़ा भी नहीं था कि उसका ‘हनीमून ट्रिप’ ही उसकी आखिरी यात्रा साबित होगी। 23 मई को उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने उसे फोटोशूट के बहाने मेघालय के शिलॉन्ग स्थित एक सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गई। रास्ता मुश्किल था, लेकिन राजा पत्नी की बात मानकर चल पड़ा।

Raja Raghuvanshi murder case
Raja Raghuvanshi murder case

साथ में थे तीन सुपारी किलर्स – विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और राज सिंह कुशवाह। इन तीनों को सोनम ने पहले ही 20 लाख रुपये का लालच दिया था, और 15 हजार की एडवांस पेमेंट कर दी थी। लेकिन पहाड़ों की कठिन चढ़ाई से थककर जब हत्यारों ने हत्या से इनकार किया, तो सोनम ने वहीं खड़े-खड़े चीखकर कहा – “20 लाख दूंगी, मार दो इसे!”

Raja Raghuvanshi murder case :

यह सोनम की वह आखिरी चीख थी जो राजा के लिए जीवन और मृत्यु के बीच की अंतिम रेखा बन गई। विशाल ने राजा के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया, वहीं आकाश बाइक पर दूर से निगरानी करता रहा, ताकि कोई आसपास न आ जाए। कुछ ही पलों में राजा ज़मीन पर लहूलुहान गिर पड़ा — एक शातिर साजिश का शिकार।

इस मर्डर केस में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इसके तार इंदौर से लेकर गाजीपुर, पटना और शिलॉन्ग तक फैलते चले गए। सोनम, जो वारदात के बाद फरार हो गई थी, उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। उसे महिला संरक्षण केंद्र में रखा गया और मेडिकल जांच के बाद मेघालय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

पूरे मामले में अब तक चार आरोपियों – सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी राज, और तीन सुपारी किलर्स – की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस को अब पांचवें आरोपी की तलाश है, जो साजिश की डोरियों को पीछे से खींच रहा था। सोनम की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिल चुकी है, और शिलॉन्ग पुलिस उसे अपने साथ पूछताछ के लिए ले जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, सोनम और राज की नजदीकियां पिछले कुछ महीनों से बढ़ी थीं। इस बीच राजा दोनों के बीच आड़े आ रहा था। सोनम ने पहले राजा से तलाक लेने या अलग रहने की जगह सीधे हत्या का रास्ता चुना, क्योंकि उसे लगता था कि ऐसा करने से समाज में बदनामी नहीं होगी और वह प्रेमी के साथ चैन से रह सकेगी।

इस हत्याकांड ने न सिर्फ पूरे इंदौर को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि देश भर में इस बात पर नई बहस छेड़ दी है कि रिश्तों में छुपी हुई नफरत, जब लालच और छल के साथ मिलती है, तो उसकी परिणति कितनी भयानक हो सकती है।

Raja Raghuvanshi murder case
Raja Raghuvanshi murder case

सोनम के मोबाइल से कई ऑडियो-क्लिप्स, चैट्स और तस्वीरें भी बरामद की गई हैं, जो अब केस का हिस्सा बन चुकी हैं। जांच एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम की साजिश, उसके पीछे की मानसिकता और इसमें शामिल हर व्यक्ति के रोल को गहराई से खंगाल रही हैं।

अब सबकी नजर सोनम की पूछताछ पर है। क्या वो हर राज उगल देगी? क्या ये मर्डर एक प्रेम कहानी के खौफनाक अंत की शुरुआत है या इसके पीछे और भी गहरे राज छिपे हैं?

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories