Tuesday, August 25, 2026
Home Madhya Pradesh Raja Raghuvanshi Murder Case : तीन दिन की रिमांड में खुलेगा मर्डर...

Raja Raghuvanshi Murder Case : तीन दिन की रिमांड में खुलेगा मर्डर प्लान का पूरा सच…..

इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को पटना की अदालत से तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। इससे पहले सोमवार को हत्याकांड में शामिल तीन अन्य आरोपियों – आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाह – को भी शिलॉन्ग पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले चुकी है। अब इस जघन्य अपराध की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है।

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम रघुवंशी को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था, जहां वह वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर एक ढाबे के पास छिपी हुई थी। गिरफ्तार करने के बाद उसे महिला संरक्षण गृह में रखा गया और फिर मेडिकल जांच के बाद मेघालय पुलिस के हवाले किया गया।

जांच के अनुसार, यह पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था, जिसमें सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के लिए सुपारी किलर की मदद ली। यह हत्या मेघालय में एक कथित ‘हनीमून ट्रिप’ के दौरान की गई, जिसने पूरे देश को चौंका दिया।

चौथा आरोपी आनंद कुर्मी भी अब पुलिस की गिरफ्त में है और उसे सागर से इंदौर लाकर कोर्ट में पेश किया जा चुका है। चारों आरोपियों को जल्द ही आगे की पूछताछ के लिए शिलॉन्ग ले जाया जाएगा।

मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसॉन्ग ने भी पुष्टि की है कि हत्या से जुड़े चार लोग पुलिस हिरासत में हैं और एक अन्य संदिग्ध की तलाश अब भी जारी है। सोनम का आत्मसमर्पण इस केस में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here