कोमा में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई! काटना पड़ा एक पैर…ब्रिटिश मीडिया का बड़ा दावा

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच ईरान की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था।

अब उनकी सेहत को लेकर ब्रिटिश मीडिया ने चौंकाने वाला दावा किया है। ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं।हालांकि इस दावे की ईरान की सरकार या आधिकारिक मीडिया की ओर से अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

ब्रिटिश मीडिया का चौंकाने वाला दावा

रिपोर्ट के मुताबिक मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। दावा किया गया है कि गंभीर चोटों के कारण उनका एक पैर काटना पड़ा है।बताया जा रहा है कि उनकी निगरानी ईरान के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद रजा जफरगंदी की देखरेख में की जा रही है।

Read More : बुरी फंसीं काव्या मारन! पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल करने के चक्कर में ‘सनराइजर्स लीड्स’ का X अकाउंट सस्पेंड

तेहरान के अस्पताल में चल रहा इलाज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोजतबा खामेनेई का इलाज तेहरान स्थित सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में किया जा रहा है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अस्पताल में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है और सिर्फ अधिकृत लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।सूत्रों के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

पेट और लिवर में गंभीर चोट का दावा

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई को पेट और लिवर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे 28 फरवरी को हुए हमले में घायल हुए थे या किसी अन्य घटना में।

ईरान की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

इन दावों के बावजूद ईरान की सरकार या आधिकारिक मीडिया ने अभी तक मोजतबा खामेनेई की हालत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ईरानी मीडिया ने उन्हें “घायल योद्धा” बताते हुए खबरें जरूर दी हैं, लेकिन उनकी वास्तविक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर की सेहत को लेकर बढ़ती अटकलों ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *