M.P News : ग्वालियर व्यापार मेले से 14 वर्षीय लड़की का अपहरण, पुलिस ने शुरू की तलाश

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ग्वालियर के व्यापार मेले में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने परिवार के साथ मेले में खिलौनों की दुकान पर मौजूद थी, लेकिन अचानक वह वहां से गायब हो गई। काफी देर तक तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आगरा से मेले में दुकान लगाने आया था परिवार

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी जाहिद खान ने बताया कि उनका परिवार ग्वालियर के व्यापार मेले में खिलौनों की दुकान लगाने आया हुआ है।बुधवार शाम उनकी 14 वर्षीय छोटी बहन महक दुकान पर ही मौजूद थी। उस समय परिवार के अन्य सदस्य ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक महक दुकान से गायब हो गई।

Read More : M.P News : भोपाल में LPG कालाबाजारी पर सख्ती, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मेले में की गई तलाश, नहीं मिला कोई सुराग

लड़की के अचानक गायब होने से परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत मेले में उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक पूरे मेले में खोजबीन करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन गोला का मंदिर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

नाबालिग के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मेले में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग की तलाश तेज कर दी गई है।

जल्द बरामदगी का पुलिस का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश की जा रही है।पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही नाबालिग का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *