M.P Crime News : रीवा में चोरी की ‘थार’ और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, मुंबई में भी दर्ज हैं केस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा जिले की गढ़ पुलिस को रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्लैक कलर की बिना नंबर वाली थार गाड़ी से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

लालगांव चौकी में चल रहा था चेकिंग अभियान

जानकारी के अनुसार गढ़ थाना क्षेत्र की लालगांव चौकी में पुलिस द्वारा रात्रि वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा थाइसी दौरान पुलिस ने एक ब्लैक कलर की थार गाड़ी को रोककर चालक से पूछताछ कीपूछताछ में चालक ने अपना नाम सूरज सिंह निवासी सोनबरसा बताया।

तलाशी में मिले जिंदा कारतूस

पुलिस द्वारा वाहन और आरोपी की तलाशी लेने पर तीन जिंदा कारतूस बरामद हुएइसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Read More : M.P News : इंदौर में अचानक बढ़ी LPG बुकिंग! सर्वर क्रैश से उपभोक्ता और गैस एजेंसियां परेशान…

मुंबई में भी दर्ज हैं एनडीपीएस के मामले

त्योंथर एसडीओपी प्रतिभा मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सूरज सिंह गढ़ थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश हैउसके खिलाफ रीवा के गढ़ थाने सहित मुंबई में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया हैफिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bharatmala Project: उद्घाटन से पहले ही भारतमाला सड़क में पड़ी 35 मीटर लंबी दरार, 4145 करोड़ की परियोजना की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Bharatmala Project: दुधावा: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक...

Related Articles

Popular Categories