Thursday, June 11, 2026
42.5 C
Raipur

CG NEWS: धरसींवा भाजपा का ऐतिहासिक होली मिलन: बुजुर्गों के अनुभव और पत्रकारों के समर्पण का हुआ सम्मान,,

CG NEWS: धरसीवां/मोहम्मद याकुब : धरसींवा। भारतीय जनता पार्टी मंडल धरसींवा के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह इस वर्ष न केवल उत्साह और उमंग का केंद्र रहा, बल्कि इसने सामाजिक मूल्यों और सांगठनिक एकजुटता की एक नई इबारत लिख दी। मंडल अध्यक्ष राकेश यादव के कुशल संयोजन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में राजनीति, समाजसेवा और पत्रकारिता के संगम ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से क्षेत्र के बुजुर्गों का अभिनंदन किया गया और समाज को दिशा दिखाने वाले पत्रकारों का सम्मान कर उनकी कर्मठता को सराहा गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में क्षेत्रीय विधायक अनूज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, ब्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सयोजक नितिन अग्रवाल, नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा सहित जिले व मंडल के तमाम दिग्गज नेता मंच पर आसीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात समूचा परिसर फाग के गीतों और गुलाल के रंगों से सराबोर हो उठा।

0 बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी संस्कृति की नींव है,,,,नितिन अग्रवाल

समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता नितिन अग्रवाल ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक होने का संदेश देता है और आज धरसींवा मंडल में जो आत्मीयता दिखाई दे रही है, वही संगठन की असली शक्ति है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष राकेश यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी संस्कृति की नींव है और ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक परिवार है–अनुज शर्मा

वहीं, क्षेत्रीय विधायक अनूज शर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में जनता का आशीर्वाद और वरिष्ठों का मार्गदर्शन सबसे बड़ी पूंजी है। विधायक शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक परिवार है, जिसका प्रमाण आज इस भव्य होली मिलन में देखने को मिल रहा है। उन्होंने पत्रकारों के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता अनिवार्य है और उनका सम्मान करना गौरव की बात है। पूरे आयोजन के दौरान धरसींवा भाजपा में एकता की एक अभूतपूर्व भावना दिखाई दी।

भाजपा संगठन के हर कार्यकर्ता है सिपाही–राकेश यादव

मंडल अध्यक्ष राकेश यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि संगठन के हर एक सिपाही और समाज के मार्गदर्शकों को एक सूत्र में पिरोना है। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण जन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बन रही थी। अंततः यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे धरसींवा भाजपा के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

CG NEWS: भाजपा वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान,

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं का आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को शाल-श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घकालीन संघर्ष और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम की नींव पर ही आज संगठन का विशाल स्वरूप खड़ा है। होली के गीतों और गुलाल के बीच पुराने कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे नई पीढ़ी के युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।

CG NEWS: इनकी रही गरिमामय उपस्तिथि,,

CG NEWS: धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, छग राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा, ब्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह सयोजक श्री निनित गौरी शंकर अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अंजय शुक्ला, भाजपा नेता अभिनेष कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, श्रीमती सरोज चंद्रवंशी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डाक्टर के के वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला सेन,उपाध्यक्ष दिनेश खूंटे, मण्डल अध्यक्ष राकेश यादव,मो युनुष सहित आसपास के सरपंच व भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories