Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 8 किलो 321 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक अंतर्राज्यीय आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 16 हजार 50 रुपये बताई गई है।
Raipur Crime : यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) Mayank Gurjar के निर्देशन में की गई। नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार मुखबिरों और अन्य माध्यमों से सूचना एकत्र कर कार्रवाई कर रही है।
Raipur Crime : जानकारी के मुताबिक 10 मार्च 2026 को थाना उरला पुलिस को सूचना मिली कि बाजार चौक के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त Aakash Markam और सहायक पुलिस आयुक्त Purnima Lama के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित वर्मा निवासी उरला बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 3 किलो 115 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Raipur Crime : वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना गुढ़ियारी के चौकी रामनगर क्षेत्र से अनिल अहीरवार नामक आरोपी को 5 किलो 206 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। आरोपी मूल रूप से Vidisha का रहने वाला है।
Raipur Crime : दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act की धारा 20बी के तहत थाना उरला और थाना गुढ़ियारी में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा रही है।
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी –
01. सुमित वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा उम्र 19 साल निवासी साई नगर पानी टंकी के पास थाना उरला रायपुर।
02. अनिल अहीरवार पिता राम किशन उम्र 32 साल निवासी अहमदपुर बाडेर थाना विदिशा मध्यप्रदेश।











