इंदौर में IAS अफसर के फार्महाउस पर जुआ कांड का खुलासा! 18 जुआरी गिरफ्तार, 13 लाख से ज्यादा नकदी जब्त

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर जिले की महू तहसील के मानपुर इलाके में एक बड़े जुआ कांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक फार्महाउस पर छापेमारी कर 18 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि फार्महाउस के अंदर हाई-प्रोफाइल तरीके से जुआ खेला जा रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को पहले से मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

दरअसल मानपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक फार्महाउस पर दबिश देकर बड़े जुए के अड्डे का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 18 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि 5 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 13 लाख 67 हजार 971 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और 30 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा दो कारों समेत कुल 28 लाख 67 हजार 971 रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की आगे जांच जारी है।

13 लाख रुपये से ज्यादा नकदी बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 13 लाख रुपये से ज्यादा नकदी, ताश के पत्ते और जुए में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है।जब्त की गई नकदी और सामान को पुलिस ने थाने में जमा करा दिया है और सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Read More : M.P News : भोपाल में ‘हर्बल हुक्का’ के नाम पर परोसा जा रहा निकोटिन! कॉलेज परिसरों में आवारा पशुओं की एंट्री पर रोक

फार्महाउस मैनेजर की भूमिका की जांच

पुलिस अब इस पूरे मामले में फार्महाउस मैनेजर और जुए के आयोजन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि इस जुए के आयोजन के पीछे कौन लोग शामिल थे और इसकी योजना कैसे बनाई गई थी।

पूर्व कलेक्टर के नाम पर रजिस्टर्ड बताया जा रहा फार्महाउस

सूत्रों के अनुसार जिस फार्महाउस पर यह कार्रवाई हुई है, वह शहडोल की पूर्व कलेक्टर वंदना वैध और उनके पति अंबरीश वैध के नाम पर रजिस्टर्ड बताया जा रहा है।हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले में दस्तावेजों की जांच और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *