Indore Crime News Depalpur Assault Case : रंगवासा में ‘रंगदारी’ का खौफ, युवक पर तलवार और धारिया से जानलेवा हमला; पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ जनसुनवाई में गुहार

VIKASH KHALKHO

Indore Crime News Depalpur Assault Case : इंदौर (देपालपुर)। इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रंगवासा में दबंगों की रंगदारी और खूनी संघर्ष का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक पर तलवार, धारिया और लाठियों से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले में लीपापोती करते हुए मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है, जिससे क्षुब्ध होकर परिवार ने आज कलेक्टोरेट जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाई।

खदान में नहाने को लेकर शुरू हुआ विवाद घटना 3 मार्च 2026 की है। ग्राम हरनासा निवासी गिरधर सिंह के अनुसार, उनका बेटा योगेश अपने दोस्तों के साथ रंगवासा खदान में नहाने गया था। वहां पहले से मौजूद शुभम दरवार, कान्हा, मंगल उर्फ लक्की और उनके साथियों ने “यह हमारा इलाका है” कहकर योगेश के साथ गाली-गलौज और विवाद शुरू कर दिया। जब योगेश वहां से निकलने लगा, तो आरोपियों ने उसका पीछा किया और रास्ते में घेरकर हथियारों से हमला बोल दिया।

सिर और आंख के पास फ्रैक्चर, हालत गंभीर परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने तलवार और फालिया जैसे धारदार हथियारों से योगेश के सिर और चेहरे पर वार किए। हमले में योगेश के सिर की हड्डी (Skull) में फ्रैक्चर आया है और उसकी आंख के पास गंभीर चोटें लगी हैं। अत्यधिक खून बहने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया था। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस पर ‘संरक्षण’ देने का आरोप पीड़ित परिवार का सबसे बड़ा आरोप थाना बेटमा पुलिस पर है। परिजनों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों और फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बावजूद पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं के बजाय मामूली मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोप है कि हमलावर राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर खुलेआम घूम रहे हैं और अब पीड़ित के घर के बाहर आकर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

कलेक्टर और डीएसपी से न्याय की मांग आज जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित परिवार ने मेडिकल दस्तावेज और फोटो सौंपते हुए मांग की है कि मामले में जानलेवा हमले की धाराएं बढ़ाई जाएं और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। परिजनों ने स्पष्ट कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला और परिवार को सुरक्षा नहीं दी गई, तो वे उग्र प्रदर्शन को विवश होंगे।

बाइट: पीड़ित परिजन “मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की गई है। उसके सिर की हड्डी टूट गई है, लेकिन पुलिस कह रही है कि छोटी-मोटी चोट है। आरोपी गुंडागर्दी कर रहे हैं और हमें घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। हमें प्रशासन से सिर्फ इंसाफ चाहिए।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *