Lailunga Nagar Panchayat : लैलूंगा नगर पंचायत में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: श्रीमती ममता चौधरी बनीं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी

VIKASH KHALKHO

Lailunga Nagar Panchayat : गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा/नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने लैलूंगा नगर पंचायत में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग के उप सचिव द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, श्रीमती ममता चौधरी (मूल पद: सहायक ग्रेड-02) को नगर पंचायत लैलूंगा में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के पद पर तैनात किया गया है।

निलंबन बहाली के बाद मिली नई जिम्मेदारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती ममता चौधरी को संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के आदेश दिनांक 10 फरवरी 2026 के माध्यम से निलंबन से बहाल किया गया था। शासन ने प्रशासनिक कार्यकुशलता और आवश्यकता को देखते हुए उन्हें आगामी आदेश पर्यन्त तक लैलूंगा नगर पंचायत का प्रभार सौंपा है।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा नगर पंचायत लैलूंगा में प्रभारी CMO के रूप में श्रीमती ममता चौधरी की पदस्थापना को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। शासन द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि उन्हें अस्थायी रूप से यह दायित्व सौंपा गया है और वे प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों के अधीन कार्य करेंगी। इस नियुक्ति के बाद अब नगर पंचायत के रुके हुए प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *