Bhopal News BJP Press Conference : भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार: कहा- न्यायालय के निर्णयों पर सवाल उठाना कांग्रेस की बौखलाहट का प्रमाण

VIKASH KHALKHO

Bhopal News BJP Press Conference : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस द्वारा न्यायिक फैसलों और बढ़ती महंगाई पर उठाए जा रहे सवालों को पार्टी की ‘बौखलाहट’ करार दिया है।

अदालत कांग्रेस के हिसाब से नहीं चलेगी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस द्वारा न्यायालय के निर्णयों पर की जा रही बयानबाजी को संविधान का अपमान बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “यह देश संविधान से चलता है, कांग्रेस की इच्छाओं से नहीं। जब अदालत ने कांग्रेस के कथित ‘आपराधिक चेहरे’ को उजागर किया है, तो अब वे इस तरह की अनर्गल बातें कर रहे हैं। क्या कांग्रेस अब ये तय करेगी कि अदालत कैसे काम करेगी?”

गैस सिलेंडर के मुद्दे पर घेरा पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को हकीकत का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेता पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में जाकर देखें कि वहां गैस सिलेंडर की उपलब्धता और ईंधन की स्थिति क्या है। भारत में आज वैश्विक युद्ध (ईरान-इजरायल) जैसे विपरीत हालात होने के बावजूद ईंधन और रसोई गैस की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित है, जबकि कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है।”

‘देशहित में हर स्थिति के लिए तैयार’ अग्रवाल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती से संभाल रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी खुद अपने शासनकाल के घोटालों और आपराधिक मामलों में घिरी है, उसे महंगाई पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *