CG NEWS : अफीम खेती मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के भाई की अवैध दुकान पर चला बुलडोजर

CG NEWS : दुर्ग। जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा में प्रशासन ने अफीम की अवैध खेती के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।

CG NEWS : कार्रवाई के दौरान मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले अफीम की खेती के मामले में पुलिस भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रशासन की इस कार्रवाई को मामले में सरकार की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के समोदा और झेनझरी गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेतों से अफीम के पौधे उखाड़े गए हैं। पुलिस ने करीब चार ट्रैक्टर फसल जब्त की है, जिसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। अब इसे नष्ट करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पर्यावरण विभाग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही अफीम की फसल को नष्ट कर दिया जाएगा।

CG NEWS : मामला जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की पूरी फसल उखाड़ दी है। जब्त की गई फसल का कुल वजन लगभग 62 हजार किलो बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल फसल को चार ट्रैक्टरों में भरकर सुरक्षित रखा गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: आज बदल जाएगा मौसम, रायपुर समेत कई शहरों में बारिश के तगड़े आसार

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के मुताबिक प्रदेश...

Related Articles

Popular Categories