M.P News : शाजापुर में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी अल्टो कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम धतरावदा जोड़ के पास एक अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्वालियर से जावरा जा रहे थे दोनों युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्टो कार में सवार अल्पेश पठान और 21 वर्षीय ऋषभ सिंह परिहार ग्वालियर से जावरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धतरावदा जोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना का शिकार हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस को जानकारी दी गई।

डायल 112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पायलट संतोष मालवीय, आरक्षक सोनू यादव और पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को तुरंत मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

Read More : M.P पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में अब गूंजेगा दक्षिणामूर्ति स्तोत्र! मानसिक शांति के लिए नई पहल

डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित किया

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने कार चालक अल्पेश पठान को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल ऋषभ सिंह परिहार का उपचार अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *